Stock Market: निचले स्तर से बाजार ने की रिकवरी, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार के कारोबारी सेशन में शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी दर्ज की गई. आज सुबह शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. हालांकि बाद में बाजार में तेजी देखने को मिली. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) दिन के निचले स्तरों से लगभग 1000 अंकों तक चढ़ा. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 535.15 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 73,158.24 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (Nifty) 162.50 अंक यानी 0.74 प्रतिशत उछलकर 22,217.50 के लेवल पर बंद हुआ.

बुधवार के गिरावट के बाद निफ्टी आज फिर नए हाई पर पहुंच गया. आज ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, बिजली, आईटी और कॉम्यूनिकेशन सेक्टर में 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर, बैंक इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कलोज हुआ. बीएसई मिडकैप में 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

टॉप गेनर और लूजर शेयर

निफ्टी पर बजाज ऑटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आयशर मोटर्स, आईटीसी और कोल इंडिया के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुए मोहम्मद शमी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This