UP News: CM योगी से मिले समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह, बोले- उत्तर प्रदेश के समृद्ध एवं सुरक्षित शिल्पकार हैं योगी जी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: भारतीय जनता पार्टी के विधायक और समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह आज मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिले. दोनों नेताओं के बीच सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया की भूमि पर उत्‍तर प्रदेश के पहले EV बस प्लांट के भूमिपूजन और किला मोहम्मदी ड्रेन की रीमॉडलिंग व बिजनौर STP निर्माण-कार्य के लिए 351.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर बात हुई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से हुई भेंट के उपरांत डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा- मैंने आज उत्तर प्रदेश के शिल्पकार, यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को आगामी 29 फरवरी से 9 मार्च के मध्य श्री झाड़ेश्वर महादेव मन्दिर, हरौनी में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया. साथ ही लखनऊ शहर तथा सरोजनीनगर की प्रमुख समस्या जलभराव के स्थायी समाधान के लिए एक समिति का गठन कर यथोचित प्रबंध सुनिश्चित कराने तथा उसकी नियमित समीक्षा कराए जाने का भी अनुरोध किया.

CM Yogi MLA Rajeshwar Singh

राजेश्‍वर सिंह बोले- मुझे यह जानकर अचरज हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज रविवार को भी लोक भवन स्थित कार्यालय में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं, उत्‍तर प्रदेश के समग्र उत्थान के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता अतुलनीय है! योगी जी तप, तेज और त्याग के प्रतिमान, समृद्ध एवं सुरक्षित उत्तर प्रदेश के शिल्पकार हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This