Bihar Crime: गोपालगंज में प्रेमी-प्रेमिका का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां गोपालगंज में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

कटा था प्रेमी का गला, फंदे से लटकी मिली प्रेमिका
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी गई है. जबकि प्रेमिका का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. एक ही कमरे में दोनों का शव मिला है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों से घटना के संबंध में बातचीत करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: महाशिवरात्रि पर पूजन थाली में जरुर रखें ये चीज, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसी मान्यता है कि...

More Articles Like This