विक्रांत मैसी की The Sabarmati Report का टीजर रिलीज, आ रही गोधरा अग्निकांड की दिल दहलाने वाली कहानी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

The Sabarmati Report Teaser Release: 12वीं फेल’ से लोगों के दिलों पर राज करने वाले विक्रांत मैसी अपनी अप‍कमिंग फिल्‍म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर हाजिर है. यह फिल्‍म काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच द साबरमती रिपोट का एक और टीजर रिलीज कर दिया गया है. इससे पहले मेकर्स ने इसका एक वीडियो जारी किया था. ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में मेकर्स दिल दहला देने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं, जो 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा अग्निकांड को दिखाती है.

द साबरमती रिपोर्ट का टीजर रिलीज

रिलीज किए गए टीजर में साफ दिखाया गया है कि ये फिल्म एक दर्दनाक हादसे की कहानी बयां कर रही है. निर्माता एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर बैनर तले यह फिल्‍म बनी है. इस फिल्म के टीजर में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा रेलवे स्‍टेशन के पास साबरमती एक्‍सप्रेस में घटी हादसे की कहानी को दिखाया गया है. इस घटना की हकीकत सामने लाने के लिए मीडियाकर्मियों ने किस तरह से भूमिका निभाई, उसे द साबरतमी रिपोर्ट के टीजर में साफतौर पर देखा जा सकता है.

न्‍यूज रिपोर्टर के रोल में विक्रांत  

एक्‍टर विक्रांत मैसी इस फिल्‍म में एक न्यूज रिपोर्टर के किरदार में हैं. उनके अलावा साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी इस फिल्म में मुख्‍य भूमिका निभाते दिखेंगी. यह निर्देशक रंजन चंडेल के डायरेक्‍शन में बनने वाली फिल्‍म है. द साबरमती रिपोर्ट का ये टीजर काफी प्रभावशाली माना जा रहा है.

कुछ समय पहले द साबरमती रिपोर्ट का अनाउंसमेंट वीडियो लॉन्च किया गया था. तब से इस फिल्‍म को लेकर फैंस काफी उत्सुक है अब उनकी एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ जाएगी, क्योंकि मेकर्स की ओर से द साबरमती रिपोर्ट का नया टीजर जारी किया गया है. द साबरमती रिपोर्ट के टीजर में गोधरा अग्निकांड की सिर्फ एक झलक है, लेकिन इसकी सच्चाई जब फिल्मी पर्दे पर दिखेगी, तो रूह कांप जाएगी.

कब रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट 

इस फिल्‍म को 3 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. इस टीजर के सामने आने के बाद हर कोई ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Focus Improving Tips: चंद पल में भटक जाता है ध्यान, अपनाएं ये अचूक उपाय, बढ़ेगा फोकस

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This