Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market News: वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के पहले कारोबारी दिन यानी 1 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.49 प्रतिशत यानी 363.20 अंक की तेजी लेकर 74,014.55 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 0.61 प्रतिशत यानी 135 अंक की बढ़त के साथ 22,462 के लेवल पर बंद हुआ है. शेयर बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर, 18 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो इसमें सबसे अधिक तेजी जेएसडबल्यू स्टील में 4.86 प्रतिशत, टाटा स्टील में 4.46 प्रतिशत, डिविस लैब में 4.14 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 3.27 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स में 2.69 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं, आयशर मोटर्स में 1.66 प्रतिशत, टाइटन में 1.47 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 1.25 प्रतिशत, एलटीआई माइंडट्री में 0.98 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर में 0.78 प्रतिशत की गिरावट आई.

रियल्टी और मेटल शेयरों में उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो, आज अधिकतर सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी रियल्टी 4.36 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 4.69 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 0.96 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.41 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.11 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.03 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.07 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे इतर निफ्टी एफएमसीजी में 0.11 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.16 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- ये फैक्टर्स बन सकते हैं Vitamin-D की कमी की वजह, शरीर के साथ ही दिमाग को भी हो सकता है नुकसान

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This