Viral Video: ये क्या? यहां सच में पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: ‘पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाना’ आपने ये मुहावरा जरूर सुना होगा, लेकिन क्या हो जब ये मुहावरा सच हो जाए. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस मुहावरे को वाकई सच कर दिया. सामने आए वीडियो में एक महिला मॉल में शॉपिंग कर रही है, तभी अचानक वहां की जमीन धंस जाती है. इस खौफनाक मंजर को देखने के बाद हर कोई हैरान है. लोग इस वीडियो पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अचानक धंसी मॉल की जमीन

वायरल वीडियो में एक महिला मॉल में शॉपिंग करती नजर आ रही है. वो इस दौरान कुछ कपड़े देखने के लिए आगे बढ़ती है, तभी उसके नीचे की जमीन धंस जाती है. इस घटना के बाद मॉल में अफरातफरी मच जाती है. इस वीडियो को @Morbidful नाम के हैंडल से एक्स पर शेयर किया गया है.

साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “चौंका देने वाली फ़ुटेज चीनी शहर झेंजियांग में एक शॉपिंग सेंटर का है. यहां फर्श अचानक ढह गया और एक महिला उसमें समा गई. बाद में आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा उन्हें बचा लिया गया और पास के अस्पताल में ले जाया गया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो को वायरल होते ही लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ऐसा कभी किसी के साथ ना हो.” दूसरे ने लिखा, “हैरान कर देने वाला वीडियो.” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “ये हादसा चौंकाने वाला है… किसी के साथ हो सकता है.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This