Bade Miyan Chote Miyan Review: अक्षय-टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की जमकर हो रही तारीफ, यहां देखें X रिव्यू

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bade Miyan Chote Miyan Social Media Review: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और टाइगर श्रॉफ स्‍टारर फिल्‍म बड़े मियां छोटे मियां आज, 11 अप्रैल यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्‍तक दे दी है. एक्शन ड्रामा बेस्ड इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 44 मिनट है. हालांकि आज मशहूर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ भी टक्कर देने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की है. इसी बीच बड़े मियां छोटे मियां का फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) देखने गए फैंस और ऑडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिव्यू दे दिया है. चलिए जानते हैं बड़े मियां छोटे मियां के लिए के लिए कैसा है एक्स व्यूअर्स का रिएक्शन…

एक्स पर एक यूजर ने  BMCM का एक लंबा रिव्यू साझा किया है. यूजर ने लिखा है, बड़े मियां छोटे मियां बॉलीवुड एक्शन के लिए एक नॉकआउट पंच! बड़े मियाँ छोटे मियां एक सिनेमाई तमाशा है, जो आपको हैरान कर देगा. ये मूवी एक्शन-कॉमेडी पावरहाउस बॉलीवुड एक्शन को बिल्कुल नए लेवल पर ले जाता है. जो आपने पहले देखा है उसे भूल जाइए, क्योंकि इस फिल्म के स्टंट आपके दिमाग को हिला देने वाले हैं. हम मिनिमल वीएफएक्स निर्भरता के साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ द्वारा किए गए रियल, मौत को मात देने वाले स्टंट के बारे में बात कर रहे हैं. यह उनके डेडिकेशन और इनक्रेडिबल टैलेंट का प्रमाण है.

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बड़े मियां छोट मियां का साथ पूरा हुआ. क्या शो है अली अब्बास ज़फ़र, मैसिव प्योर मास इंटरवल के साथ 5 से 6 मास्ट बोल्ड प्योर एक्शन. अक्षय कुमार आप एक्शन क्लाइमेक्स में भगवान हैं ग्रैंड प्योर लिट. फास्ट स्क्रीनप्ले और आकर्षक फैन स्टफ एक मास फिल्म है.

तीसरे यूजर ने दर्शकों का रिव्यू देते हुए रिव्यू शेयर किया है. वहीं इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है.

 

एक अन्‍य यूजर ने फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिलने की बात कही है. साथ ही फिल्म को शुद्ध एक्शन एंटरटेनर बताया है.

 

बता दें कि पहले बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 11 अप्रैल यानी ईद के दिन कर दिया गया. इस फिल्‍म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ मानुषी छिल्‍लर, सोनाक्षी सिन्‍हा और अलाया एफ लीड रोल में हैं. इस फिल्‍म को अली अब्बाज जफर के निर्देशन में बनाया गया हैं. बात करें इस फिल्‍म की बजट की तो 300 से 350 करोड़ इसका बजट बताया जा रहा है. हालांकि अब देखना ये हैं कि यह फिल्‍म पॉजीटिव रिव्‍यू के साथ पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग कर रही है. अगर आपको एक्शन मूवी देखना पसंद है और आप अक्षय और टाइगर के फैन हैं तो बड़े मियां छोटे मियां आप ही के लिए बनाई गई फिल्म है.

ये भी पढ़ें :- नातिन Navya को Jaya Bachchan ने दी रिलेशनशिप एडवाइस, बोलीं- “आजकल के बच्चों को शादी अपने…”

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनिवार को इन 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की शुभ दृष्टि, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This