Lok Sabha Chunav Live: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए 9 बजे तक कितने प्रतिशत पड़े वोट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग बूथों के बाहर मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. वोटिंग बूथों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं. आम से लेकर खास तक इस चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. वोटिंग सेंटर के बाहर कतारें लगी हैं. राजनेता लगातार लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं.

यहां देखिए लाइव अपडेट…

आज सुबह 9 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं.

यूपी में सुबह 9 बजे तक 12.22 फीसद मतदान हुआ है..

उत्तराखंड में सुबह 9 बजे तक 10.41 प्रतिशत मतदान

असम में 11 प्रतिशत वोटिंग सुबह 9 बजे तक

बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.23 प्रतिशत वोटिंग

पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 15.9 प्रतिशत वोटिंग

तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 8.21 प्रतिशत वोटिंग

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67 प्रतिशत वोटिंग

मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.12 प्रतिशत वोटिंग

महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.23 प्रतिशत वोटिंग

वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 6.44% और सिक्किम में 7.90% मतदान हुआ है.

योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने पुडुचेरी के डेलार्शपेट में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने मतदान के बाद कहा, “सभी को मतदान करना चाहिए, मेरी यही अपील है.

Latest News

Floor Cleaning Tips: पोछे के पानी में डाल दें ये चीजें, फर्श रहेगा चमचमाता और घर महकेगा देर तक

पोछा लगाने के बाद भी अगर फर्श में चमक नहीं आती या घर में बदबू बनी रहती है, तो पोछे के पानी में सफेद सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू का रस, एसेंशियल ऑयल और नमक जैसी घरेलू चीजें मिलाकर बेहतर सफाई की जा सकती है.

More Articles Like This