BJP के लिए बड़ी खुशखबरी! नतीजे आने से पहले ही इस प्रत्याशी की हो गई जीत; जानिए वजह

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव का माहौल है. लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो गई है. वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने है. जिसके परिणाम 4 जून को आएंगे. इससे पहले ही सूरत से बीजेपी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

दरअसल, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल वोटिंग से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से आठ उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है. वही, कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया. जिसके बाद बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए.

आपको जानना चाहिए कि पिछले दो-तीन दिनों से सूरत लोकसभा सीट को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा था. ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी के नामांकन फॉर्म को लेकर बीजेपी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी. इस मामले पर कल सुनवाई हुई, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द कर दिया गया.

उल्लेखनीय है कि इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है. इसके बाद अन्य 8 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है. इस परिस्थिति में भाजपा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो गई है.

यह भी पढ़ें: 23 April 2024 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

09 February 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This