ये कैसे संभव! महज 3 सेकेंड में महिला ने घूम लिया 3 देश, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए: VIDEO

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Three Country Point: दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जो घूमने फिरने के शौकीन होते हैं. उनको घूमना फिरना काफी पसंद होता है. लोग अक्सर दुनिया के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं. कई बार तो आपने सुना होगा लोग घूमने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ देते हैं. केवल यही नहीं कई तो ऐसे उदाहरण भी है जो घूमने के लिए अपना घर और पूरी संपत्ति तक बेच चुके हैं. बस और कार को अपना ठिकाना बना चुके हैं. वो कार या बस से ही दुनिया के अलग अलग इलाकों में जाते हैं और सैर करते हैं.

ऐसे में एक ऐसी महिला इन दिनों चर्चा में है जो सिर्फ तीन छलांगें मारी और महज 3 सेकंड में तीन देश घूम आई. आप सोच रहे होंगे ये कैसे संभव है, लेकिन ये सच है. आइए आपको बताते हैं कैसे….?

3 सेकेंड में महिला ने घूम लिया तीन देश

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो सभी को हैरान कर रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सेकंडों में तीन देशों की सैर कर रही है. दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला किसी जंगल जैसी जगह पर मौजूद है. वहां पर वो एक गोल सीमेंटेड जमीन पर तीन बार छलांग लगाती है. इस छलांग के साथ वो काफी खुश भी हो जाती है.

बता दें कि ये महिला पहले छलांग के साथ बेल्जियम पहुंच गई. दूसरी छलांग लगाते ही वो नीदरलैंड्स की सीमा में घुस गई. इसी तरह तीसरी छलांग लगाते ही वह जर्मनी चली गई. ऐसा करने के साथ वह महज 3 सेकेंड में तीन देशों की यात्रा कर के चली आई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को roxonajourney नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3.5 मिलियन यानी 35 लाख लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को एक लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है.

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिा देखने को मिली है. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बिना पासपोर्ट के ये अवैध यात्रा है. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि कभी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में भी ऐसा करके देखो. एक अन्य यूजर ने कहा कि ब्रातीस्लावा एक ऐसा शहर है, जहां तीन देशों की सीमाएं मिलती हैं. ये देश हैं चेकिया, ऑस्ट्रिया और हंगरी’.

यह भी पढ़ें: Arti Singh Wedding: अपनी संगीत में होने वाली दुल्हनिया आरती सिंह ने दी ग्रैंड परफॉर्मेंस, वीडियो Viral

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This