Stock Market: बढ़त के साथ बंद शेयर बाजार, इन सेक्टर्स के स्टॉक्स में ज्यादा उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में मजूबती के साथ बंद हुआ. इस दौरान निवेशकों में सकारात्‍मक रुझान देखने को मिला. हालांकि बाजार में दिन के कारोबारी सत्र में ऊपरी स्‍तरों से बिकवाली दर्ज की गई. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 114.49 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त लेकर 73,852.94 के लेवल पर बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान रहे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बुधवार को 0.15 प्रतिशत यानी 34.40 अंक की बढ़त लेकर 22,402.40 पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर, जबकि शेष लाल निशान पर थे.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को में 4.09 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई . इसके अलावा जेएसडबल्यू स्टील में 3.84 प्रतिशत, सिप्ला में 3.81 प्रतिशत, टाटा स्टील में 2.85 प्रतिशत और पावरग्रिड में 1.66 प्रतिशत की तेजी आई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर में 5.24 प्रतिशत की आई. साथ ही बजाज ऑटो में 1.28 प्रतिशत, ग्रेसिम में 1.23 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 1.09 प्रतिशत और टीसीएस में 1.07 प्रतिशत गिरावट दर्ज की की गई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में हुई. इसमें 1.39 प्रतिशक की तेजी दर्ज हुई. इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.93 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.30 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.83 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.73 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 2.67 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.48 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 प्रतिशत तेजी दर्ज हुई. इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 0.66 प्रतिशत की आई. निफ्टी मीडिया में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

ये भी पढ़ें :- MP Board Result: जारी हुए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सावन के पहले सोमवार पर किस राशि पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This