Bank Holiday: मई में इतने दिन रहेगा बैंकों पर ताला, पहले ही निपटा लीजिए महत्वपूर्ण काम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday in May: अप्रैल का महीना समाप्त होने में महज कुछ दिन शेष है. इसके बाद मई का महीना शुरू हो जाएगा. हर महीने के जैसे ही मई के महीने में भी तमाम छुट्टियां है, जिसमें बैंकों पर ताला रहेगा. सामान्य अवकाश के साथ, त्योहार की छुट्टियों के साथ इस महीने चुनाव के कारण भी कई शहरों में बैंकों में कुछ दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. ऐसे में अगर आप भी किसी काम के सिलसिले में मई के महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपको छुट्टियों का कैलेंडर जानना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि मई के महीने में कितने दिन बैंकों में अवकाश रहेंगे.

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दें कि आरबीआई के छुट्टियों के अनुसार मई के महीने में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें 2 दिन शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे. साथ ही इस अवकाशों में 4 दिन रविवार भी शामिल हैं. अन्य 6 दिन क्षेत्रवार उत्सवों और राष्ट्रीय त्योहार के वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा. आपको बता दें कि मई के महीने में 7, 13, 20 और 25 मई को तीसरे, चौथे, पांचवें और छठें चरण की वोटिंग भी होनी है. ऐसे में जिन भी राज्यों में वोटिंग होनी है. वहां पर बैंकों में उस दिन अवकाश रहेगा.

देखिए मई में बैंकों के अवकाश की सूची

  • 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर पूरे महारष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 7 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 11 मई को शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 12 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 13 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 मई को स्टेट डे के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 20 मई को लोकसभा आम चुनाव के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 25 मई को चौथे शनिवार के कारण बैंक में अवकाश रहेगा.
  • 26 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

ये सेवाएं जारी रहेंगी 

आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टियों के शाखाएं तो बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान आप ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर पाएंगे. एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं जारी रहेंगी. इन सुविधाओं का प्रयोग आप कर पाएंगे.

JioCinema लाया नया सब्सक्रिप्शन Plan, 29 रुपये में मिलेगी 4K क्वालिटी; साथ पाएं इतने बेनिफिट्स

26 अप्रैल को स्कूल- कॉलेज और कारखाने रहेंगे बंद, जानिए UP में कहां होना है मतदान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This