Stock Market: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती झटकों के बाजवूद दमदार क्लोजिंग हुई. लगातार पांचवें दिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 486.50 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,339.44 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर, नेशलन स्‍टॉक एक्‍सचेज का निफ्टी (NSE Nifty) 167.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,570.35 के लेवल पर बंद हुआ.

लाल निशान पर हुई थी शुरुआत

बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार लाल निशान पर ओपेन हुआ था, लेकिन बाद में बाजार में तेजी दर्ज की गई. आज सुबह के कारोबार में कोटक महिंद्रा के शेयर में भारी बिकवाली के कारण बाजार गिरावट की ओर चला गया था. हालांकि बाद में बाजार में हरियाली लौट आई.

आज के कारोबार में रियल्टी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए है.  पीएसयू बैंक सूचकांक लगभग 4 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

निफ्टी के शेयरों का हाल

50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के शेयरों में एक्सिस बैंक, एसबीआई, डॉ. रेड्डीज लैब्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और नेस्ले इंडिया के शेयर में गेनर रहे. जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, एलटीआईमाइंडट्री, एचयूएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाइटन कंपनी के स्टॉक लूजर रहे.

 ये भी पढ़ें :- Election Commission: चुनाव आयोग ने भेजा बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन मामले में मांगा जवाब

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This