Paytm की मूल कंपनी के सीओओ भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, ये संभालेंगे CEO की कमान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paytm: फिनटेक पेटीएम (Paytm)  को बड़ा झटका लगा है. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) भावेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी कंपनी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में दी.

भावेश गुप्ता पेटीएम में लोन बिजनेस, ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान और अनुपालन सहित अन्य कार्यों का संचालन करते थे. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर नए लेनदेन करने से आरबीआई के प्रतिबंध से उनके नेतृत्व वाले वर्टिकल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

सलाहकार की भूमिका में जुड़े रहेंगे गुप्‍ता

कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि पेटीएम में भुगतान और लोन बिजनेस की देखरेख करने वाले प्रेसिडेंट और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) भावेश गुप्ता व्यक्तिगत कारणों से करियर में ब्रेक लेने का फैसला किया है. हालांकि वे साल के अंत तक पेटीएम की विकास पहलों के लिए मार्गदर्शन देते हुए सलाहकार की भूमिका में जुड़े रहेंगे.

बता दें कि भावेश गुप्ता अगस्त 2020 में क्लिक्स कैपिटल, पूर्व में जीई कैपिटल से पेटीएम में शामिल हुए. वह 31 मई को कंपनी की सर्विस से मुक्त हो जायेंगे. पेटीएम ने पीपीबीएल पर आरबीआई के प्रतिबंध के चलते 300-500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया था. इसे अपना लोन बिजनेस रोकना पड़ा, जो अब फिर से शुरू हो चुका है.

राकेश सिंह सीईओ

फिनटेक फर्म पेटीएम ने सीनियर मैनजमेंट में बदलाव के तहत राकेश सिंह को पेटीएम मनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है. कंपनी ने अब तक पेटीएम मनी का नेतृत्व कर रहे वरुण श्रीधर को पेटीएम सेवाओं का सीईओ बना दिया है. पेटीएम सर्विसेज म्यूचुअल फंड और अन्य धन प्रबंधन उत्पादों के वितरण कारोबार में शामिल है.

एक बयान के मुताबिक, “हाल ही में राकेश सिंह को पेटीएम मनी लिमिटेड के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है. दो दशकों से ज्यादा के अनुभव के साथ, राकेश सिंह पहले फिस्डम में स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस के सीईओ थे और उन्होंने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ प्रमुख प्रबंधन पदों पर कार्य किया है.”

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तानी मूल के सादिक खान को लंदन मेयर चुनाव में मिली बड़ी जीत, तीसरी बार बने मेयर

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This