Australia: सांसद के साथ यौन उत्पीड़न, इंस्टाग्राम पर खुद बताई पूरी घटना, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia: ऑस्ट्रेलिया से चौंकाने वाली खबर आ रही है. यहां के क्वींसलैंड की सांसद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक नाइट आउट के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ यौन शोषण किया गया था. सहायक स्वास्थ्य मंत्री ब्रिटनी लौगा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र येप्पून में शाम के समय उनके ऊपर हमला किया गया था.

उन्होंने कहा, “ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है. दुखद बात यह है कि यह हममें से कई लोगों के साथ होता है.” 37 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई सांसद 28 अप्रैल को पहले पुलिस के पास गई इसके बाद वहां से अस्पताल पहुंची. इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

सांसद ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया घटना का जिक्र
ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “अस्पताल में कराए गए टेस्ट में पता चला किया मुझे ड्रग्स दिया गया था.” उन्होंने आगे बताया कि इस ड्रग्स ने उनके शरीर को प्रभावित किया था. इतना ही नहीं जो भी महिलाएं उनके संपर्क में आईं, उन सभी को ड्रग्स दिया गया.

ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने कहा, “यह ठीक नहीं है. हम ड्रग्स दिए जाने और हमले के डर के बिना अपने शहर में मेलजोल बढ़ा सके.” पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर येप्पून में मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में और कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि इस मामले को लेकर किसी के पास भी कोई जानकारी हो तो वे अधिकारियों से संपर्क करें.

आवास मंत्री मेगन स्कैनलॉन ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया
इस घटना को क्वींसलैंड की आवास मंत्री मेगन स्कैनलॉन ने चौंकाने वाला और भयानक बताया. उन्होंने कहा, “ब्रिटनी क्वींसलैंड संसद में एक सहकर्मी, एक दोस्त, एक युवा महिला है. यह पढ़कर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ.” उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि महिलाएं घरेलू, पारिवारिक और यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं. इसे रोकने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This