Stock Market: ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में जबरदस्त उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हॉलटाइम हाई पर बंद हुए. केंद्रीय बैंक द्वारा सरकार को अभी तक के सबसे अधिक 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश को मंजूरी देने और निवेशकों की ओर से खरीदारी लौटने के कारण शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई. शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी से दोनो प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए. दिन के अंत में सेंसेक्स 1196.98 अंक उछलकर 75,418.04 के लेवल पर बंद हुआ.

निवेशकों की बंपर कमाई

इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 369.85 अंक चढ़कर 22,967.65 के लेवल पर बंद हुआ. आज बाजार में शानदार तेजी लौटने से निवेशकों की बंपर कमाई हुई. बता दें कि कल यानी 22 मई को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 4.15 लाख करोड़ रुपये था जो 23 मई को बंद होने पर 4.20 लाख करोड़ हो गया. इस वजह से निवेशकों की एक दिन में करीब 5 लाख करोड़ की कमाई हुई.

स्‍टॉक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, आम चुनाव समापन की दिशा में है. चुनाव रिजल्‍ट को लेकर स्थिति साफ हो रही है. इसका असर भी आज स्‍टॉक मार्केट में ​दिखाई दिया.

इनके शेयरों में बंपर तेजी 

सेंसेक्स आधारित शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, Axis Bank, इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC Bank, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्‍यादा तेजी दर्ज की गई. वहीं सन फार्मा, पावरग्रिड, NTCP और JSW Steel के शेयर नुकसान में रहे.

ये भी पढ़ें :- Nautapa 2024 Date: अभी और बढ़ेगी गर्मी, इस दिन शुरू हो रहा नौतपा; आंधी-पानी के भी संकेत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This