France: फ्रांस में पुलिस स्टेशन और कई इमारतों में लगाई गई आग, नौ लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फ्रांसः फ्रांस में हिंसा बढ़ी है. फ्रांस के न्यू कैलेडोनिया में इस समय अशांति का माहौल है. बीती रात वहां के द्वीप न्यू कैलेडोनिया में एक पुलिस स्टेशन और एक टाउन हॉल सहित कई इमारतों में आग लगा दी गई. इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी है. बताया जा रहा है इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही यहां आगजनी और सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है. पुलिस को भी निशाना बनाया गया है.

मालूम हो कि चुनावी सुधार योजना को लेकर मई के मध्य में न्यू कैलेडोनिया में दंगे और लूटपाट शुरू हो गई. इस नई योजना से स्थानीय कनक लोगों को डर था कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक हो जाएंगे, जिससे स्वतंत्रता की उम्मीदें निश्चित रूप से पहुंच से बाहर हो जाएंगी.

पुलिस स्टेशन और एक गैरेज में लगाई आग
जानकारी के अनुसार, राजधानी नौमिया के उत्तर में डुम्बिया में, पुलिस स्टेशन और एक गैरेज में आग लगा दी गई. इस दौरान चार बख्तरबंद गाड़ियों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की और काफी कोशिश के बाद हालात को सामान्य किया.

न्यू कैलेडोनिया में आग की ऐसी पहली घटना नहीं, इसके अलावा नौमिया के ड्यूकोस और मैजेंटा जिलों में भी आग लगाई गई थी. पुलिस स्टेशन के परिसर उनकी गाड़ियों के साथ निजी गाड़ियों को भी जला दिया गया था. वहीं, बौरेल में पुलिस और अलगाववादियों के बीच झड़प की खबर सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.

हिंसा वाले इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश
इन घटनाओं को देखते हुए फ्रांसीसी सरकार ने पेरिस से लगभग 17,000 किलोमीटर (10,600 मील) दूर क्षेत्र में 3,000 से अधिक सैनिकों और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी. साथ ही हिंसा वाले इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया.

Latest News

ईरान जंग में 42 अमेरिकी विमान तबाह! सामने आई चौकाने वाली रिपोर्ट

US Iran War: ईरान युद्ध को लेकर एक चौकाने वाला दावा सामने आया है. दरअसल, अमेरिकी संसद की एक...

More Articles Like This