Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 03 July 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी के भाव में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 94,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  67,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This