Stock Market: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.10 अंक की बढ़त के साथ 24,396.55 के स्‍तर पर खुला. बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 245.32 अंक की बढ़त लेकर 80,170.10 के स्‍तर पर खुला. कारोबार के दौरान व्यापक सूचकांक मिश्रित दायरे में ओपेन हुए.

बैंक निफ्टी इंडेक्स 127.60 अंक की बढ़त लेकर 52,316.90 के स्‍तर पर खुला. शेयर बाजार की ओपनिंग के साथ ही कारोबार के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है. दूसरी ओर एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई है.

इन शेयरों में दिखा हलचल

एनएसई निफ्टी 50 सूचकांक पर टीसीएस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर के रूप में दिखे. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आयशर मोटर्स और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर गिरावट में दिखे.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए ताजा भाव

 

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This