कपिल सिब्बल ने की सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की जमकर तारीफ, कहा- ‘वो जिस रफ्तार से काम करते हैं…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (Supreme Court Bar Association) के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने कहा, डीवाई चंद्रचूड़  सुप्रीम कोर्ट बिरादरी और मुकदमेबाज दोनों के लिए कुछ करना चाहते हैं. इसलिए वो काफी जल्दबाजी में काम करते हैं. ऐसे में हम उनकी गति और भविष्य के बारे में सोच को लेकर आश्चर्यचकित हैं. वो हमेशा भविष्य के बारे में सोचते हैं.

वकीलों की सुविधा के लिए बनाया गया मल्टी फैसिलिटेशन सेंटर- डीवाई चंद्रचूड़

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने मल्टी फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया. बता दें कि ये सेंटर सुप्रीम कोर्ट मेन कैंपस स्थित C-IN गेट के नजदीक है. इस समारोह के दौरान मल्टी फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “यह एक बहु-सुविधा केंद्र है. वकीलों की सुविधा के लिए ये मल्टी फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है. यहां वकील मामलों की जानकारी हासिल कर सकेंगे.”

उन्‍होंने आगे कहा, अदालत में आने वाले सभी वादी या वकीलों के पास एक ही स्थान होना चाहिए, जहां वे मामले दर्ज कर सकें, मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें. मुझे आशा है कि इस सुविधा की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देश के सभी नागरिकों को दी जाने वाली सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाएगी.

यह भी पढ़े: Haryana: गोहाना में वारदात, बदमाशों ने दूधिए पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This