Pakistan: पाकिस्तान के सुक्कुर में भूमि विवाद में गोलीबारी, पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां सुक्कुर शहर में जमीनी विवाद को लेकर दो समूहों के बीच खूनी बंदूके गरजी. इस दौरान गोली लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद का चल रहा था. जिसको लेकर तीखी झड़प के बीच दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. बागरजी पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से एआरवाई न्यूज ने बताया कि हिंसा में एक गुट के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरे गुट के एक व्यक्ति की मौत हुई है.

इसी जमीन के विवाद में हो चुकी है तीन लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी इसी जमीन के विवाद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

कोलंबिया: बस को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 38 घायल

Explosion on bus in Colombia: दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देश कोलंबिया में एक बस में अचानक विस्फोट हो गया....

More Articles Like This