जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले 89 अफसरों का तबादला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं. उपायुक्तों सहित कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. यह फैसला निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद लिया गया है.

गुरुवार की देर रात प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 89 अफसरों के तबादलों और तैनाती के आदेश जारी कर दिए. जिन अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें पुंछ और बांदीपोरा जिलों के उपायुक्त, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और कई विभागों के निदेशक शामिल हैं.

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने 31 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को निर्देश दिया था कि अपने गृह जिलों में तैनात अफसरों का तबादला दूसरे जिलों में कर दें. सामान्य तौर पर यह कवायद चुनाव कराने से पहले की जाती है. निर्वाचन आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह समयसीमा निर्धारित की हुई है.

आपको बता दें कि इससे पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की थी. टीम जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय यात्रा पर आई थी. 9 अगस्त को राजीव कुमार ने कहा था कि विधानसभा चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे. मालूम हो कि अनुच्छेद 370 को निरस्त कर 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था. उसके बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होंगा.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This