ईरान में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस, 35 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तेहरानः ईरान से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बताया गया है कि पाकिस्तान से इराक जा रहे शिया तीर्थयात्रियों से भरी बस सेंट्रल ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, स्थानीय आपातकालीन अधिकारी मोहम्मद अली मालेकज़ादेह ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार की देर रात ईरान के यज़्द प्रांत में हुई. वहीं, पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण से बस दुर्घटना का शिकार हो गई.

हादसे में 18 अन्य घायल, सवार थे 51 लोग
अली मालेकज़ादेह ने बताया कि इस दुर्घटना में 18 अन्य लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना के समय बस में 51 तीर्थयात्री सवार थे. सभी तीर्थयात्री अरबईन की याद में इराक जा रहे थे, जो 7वीं शताब्दी में एक शिया संत की मृत्यु के 40वें दिन मनाया जाता है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This