छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जगदलपुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां आज दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

अभी भी सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खात्मे का अभियान जारी है. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. सभी सुरक्षाबल सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर आज सुबह सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके सुरक्षा बल की नक्सलियों से मुठभेड़ शुरु हो गई. अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Sharad Purnima 2026: इस साल 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस...

More Articles Like This