MP: बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न, वीडी शर्मा बोले- जनता ने राहुल गांधी की बना दी जलेबी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी शानदार जीत की तरफ बढ़ रही है. इसको लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है. भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी, ढोल पर नाचने के साथ ही एक-दूसरे का मुंह मिठा कराकर जीत की बधाई दे रहे हैं.

मंगलवार की सुबह शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में पीछे हो गई. शुरुआती रूझान के बाद कांग्रेस नेताओं का जलेबी बनाते वीडियो सामने आया है. इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है. शर्मा ने कहा कि उनकी जलेबी बन रही थी, लेकिन राहुल गांधी फैक्ट्री में बना रहे थे. हरियाणा की जनता ने कहा कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, लेकिन हम आपकी जलेबी जरूर बना देते है. जनता ने राहुल गांधी की ही जलेबी बना दी.

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आज फिर ऐतिहासिक दिन है. हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है. आज हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद देकर यह तय कर दिया है कि देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है.

वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह काम किया, उसी का परिणाम है कि हमने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और जम्मू-कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया. हरियाणा और जम्मू कश्मीर में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह की अथक मेहनत और कार्यकर्ताओं के प्रयास से संभव हो पाया. मैं हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर की जनता को मध्यप्रदेश की तरफ से शुभकामनाएं देता हूं.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This