Nobel: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को मिला नोबल पुरस्कार, जानिए कब हुई थी इसकी शुरुआत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nobel Prize 2024: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से अर्थशास्‍त्र के नोबल पुरस्‍कारों का ऐलान कर दिया गया है. साल 2024 में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाला स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को मिला है. विजेताओं को यह सम्मान ‘संस्थाएं कैसे बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं, पर अध्ययन के लिए दिया गया है.

पिछले साल किसे मिला यह सम्‍मान?

वहीं, इससें पहले साल 2023 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए क्लाउडिया गोल्डिन को चुना गया था. उन्हें यह सम्‍मान महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत या विकसित करने के लिए दिया गया था. जबकि साल 2022 में बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए इस सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया था.

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की स्थापना

बता दें कि आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है. हालांकि अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अर्थशास्त्र पुरस्कार का उल्लेख नहीं किया था. साल 1968 में स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने इस पुरस्कार की स्थापना की और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को 1969 में शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य दिया गया.

अन्‍य क्षेत्रों में इन लोगों को मिला 2024 का नोबेल

इससे पहले शांति के क्षेत्र में साल 2024 के नोबेल पुरस्‍कार जापान के संगठन निहो हिंदाक्यो को परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया गया है. वहीं साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया. इसके अलावा भौतिकी क्षेत्र में जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को नोबेल पुरस्कार मिला, जबकि रसायन विज्ञान के क्षेत्र में तीन लोगों को यह सम्‍मान दिया गया, जिसमें अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर और संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को मिला. वहीं, फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र में अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया. 

इतना मिलता है पुरस्कार

आपको बता दें कि पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है. यह धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है. दरअसल, अल्फ्रेड नोबेल की 1896 में निधन हो गया था. वहीं, नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है. ऐसे में उन्हें पुरस्कार राशि को साझा करना होता है.

इसे भी पढें:-भारत में न्यूक्लियर सबमरीन बनाने की मिली मंजूरी, पीएम मोदी के इस प्लान से समंदर में होगी चीन की घेराबंदी

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This