Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: शाम की चाय के साथ बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्टफ्ड मूंग दाल चीला, हर कोई करेगा तारीफ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: गर्मियों के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. इस दौरान भारी और तला-भुना भोजन कई बार पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गर्मियों में हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह देते हैं.

खासकर शाम के समय जब चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट खाने का मन करता है, तब लोग ऐसे स्नैक्स की तलाश करते हैं जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखें. अगर आप भी इवनिंग स्नैक में कुछ हेल्दी, प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो स्टफ्ड मूंग दाल चीला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

मूंग दाल से तैयार यह चीला स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. इसमें सब्जियों और पनीर की स्टफिंग मिल जाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं स्टफ्ड मूंग दाल चीला बनाने की आसान रेसिपी.

स्टफ्ड मूंग दाल चीला बनाने के लिए सामग्री

चीला बैटर के लिए

  • 1 कप मूंग दाल (1 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 इंच अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • जरूरत अनुसार पानी
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी

स्टफिंग के लिए

  • 1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • थोड़ा सा अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
  • 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर (वैकल्पिक)
  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • 1 से 2 छोटे चम्मच घी

स्टफ्ड मूंग दाल चीला बनाने की विधि

सबसे पहले मूंग दाल को लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद भीगी हुई दाल को अदरक, हरी मिर्च, जीरा और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें और स्मूद बैटर तैयार कर लें. अब इस बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें और उसमें नमक, हींग तथा हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद स्टफिंग तैयार करें. एक बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. फिर इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं.

अब गैस पर एक नॉन-स्टिक या भारी तले वाला तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा घी लगाएं और एक कलछी बैटर डालकर उसे गोल आकार में फैला दें. चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसके बाद तैयार स्टफिंग चीले के ऊपर फैलाएं और 1 से 2 मिनट तक और पकाएं ताकि सब्जियां हल्की नरम हो जाएं. अंत में चीले को मोड़ लें और गर्मागर्म हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ सर्व करें.

क्यों है यह हेल्दी स्नैक?

मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती है, जबकि सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रदान करती हैं. ऐसे में स्टफ्ड मूंग दाल चीला स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाता है. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है और शाम की भूख मिटाने के लिए एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: AC रूम में बैठने से बिगड़ रही हैं आंखें, संक्रमण या गंभीर समस्या का संकेत, तुरंत डॉक्टर से कराएं इलाज

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने की कीमतों में आई गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानें रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This