Bhavnagar: गुजरात में हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भावनगरः गुजरात में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा भावनगर जिले में हुआ है. भावनगर-तलाजा हाईवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच भीड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

तलाजा तालुका गांव के ट्रैपज के पास हुआ हादसा
बताया गया है कि भावनगर-तलाजा हाईवे पर तलाजा तालुका गांव के ट्रैपज के पास आज सुबह एक सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

ट्रक से पीछे से टकराई तेज रफ्तार बस
पुलिस ने बताया कि गुजरात के भावनगर जिले में एक निजी बस और डंपर (ट्रक) में टक्कर हो गई. पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी. बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी.

पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाक अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. बताया कि टक्कर तेज थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This