By-Election in Milkipur: मिल्कीपुर वोटिंग के दौरान सपा सांसद Avadhesh Prasad ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

By-Election in Milkipur: यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने वोट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad) ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर उन्हें शिकायतें मिली हैं. उन्‍होंने कहा, “दो दर्जन से ज्यादा बूथों पर एजेंटों को भगाए जाने, फर्जी वोटिंग और मशीनें बंद किए जाने की शिकायतें मिली हैं. उन्‍होंने कहा, मैंने स्थानीय पर्यवेक्षकों और अपने नेताओं को इन मुद्दों की जानकारी दी है. ये घटनाएं अभी भी जारी हैं और कई शिकायतें मिल रही हैं.

जैसे-जैसे शिकायतें मिलेंगी, पर्यवेक्षकों को जानकारी दी जाएगी.” अवधेश प्रसाद ने कहा, “मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोट डाला जा रहा है. भाजपा ऐसी स्थिति में है कि वह अपने प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बचा पाएगी. इसी डर और असुरक्षा के कारण उत्तर प्रदेश के सीएम योगी 9 से 10 बार दौरा कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है. पिछले तीन महीने से 16 मंत्री और 46 विधायक होने के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा है. मिल्कीपुर का चुनाव यहां की जनता लड़ रही है.”

क्‍या बोले अखिलेश यादव ?

बता दें, मिल्कीपुर चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है. ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This