पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी बनेंगे ट्रंप? दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेता बनने के बाद अब सबसे बड़े धर्म का प्रमुख बनने की चाह

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप अक्‍सर अपने किसी न किसी बयान के चलते सुर्खियों में बनें रहते है. ऐसे में ही अब उन्‍होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वो कार्फी चर्चा में बनें हुए है. दरअसल, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को मज़ाक में कहा कि वे पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी बनना चाहेंगे.

मैं बनना चाहूंगा पोप: ट्रंप

दरअसल, डोनाल्‍ड ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वेटिकन सिटी कैथोलिक चर्च के अगले प्रमुख के लिए तैयारी कर रहा है. ट्रंप से जब सवाल किया गया कि वो अगले कैथोलिक पोप के रूप में किसे देखना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, “मैं पोप बनना चाहूंगा, यह मेरी पहली पसंद होगी.”

हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा है कि पोप को लेकर उनका कोई खास पसंद नहीं है, लेकिन उन्होंने न्यूयॉर्क के आर्कबिशप कार्डिनल टिमोथी डोलन का नाम लेते हुए कहा कि वे इस पद के लिए ‘बहुत अच्छे’ हो सकते हैं.

मिडिल ईस्ट ने लुईस राफेल को दिया समर्थन

बता दें कि पोप फ्रांसिस के हाल ही में निधन के बाद से पूरी दुनिया को नए पोप का इंतजार है. ईसाइयों के प्रमुख बनने के लिए पूरी दुनिया के पादरियों और नेताओं की ओर से अपनी मांग रखी जा रही है, इसी बीच इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने मंगलवार को सार्वजनिक रूप से कार्डिनल लुईस राफेल प्रथम साको की पोप पद के लिए दावेदारी का समर्थन किया था. इसके साथ ही उन्हें रोम में अपोस्टोलिक कुर्सी पर दिवंगत पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में ‘मध्य पूर्व से एकमात्र उम्मीदवार’ बताया था.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश के हिंदू नेता चिन्मय दास को बड़ी राहत, राजद्रोह मामले में हाई कोर्ट से मिली जमानत

Latest News

26 February 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This