Sensex Opening Bell: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, जानिए सेसेंक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: मई महिने के पहले करोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 57.95 अंकों की बढ़त के साथ 80,300.19 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 22.30 अंकों के नुकसान के साथ 24,311.90 अंको पर खुला.

वहीं, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. वहीं, बात करें निफ्टी की तो इसके 50 की 50 में से 23 कंपनी के शेयरों तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. जबकि, 3 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले.

आईटी कंपनियों के शेयर में उछाल

इसके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.41 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.03 प्रतिशत, टीसीएस 1.01 प्रतिशत, इंफोसिस 0.93 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.79 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.76 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.72 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.64 प्रतिशत, आईटीसी 0.63 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.62 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.58 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.47 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले.

 इसे भी पढें:-Kedarnath Dham: विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Latest News

Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जगमगा उठते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे छिपी खास टेक्नोलॉजी

Electric Diya For Diwali: दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है. इस दिन घरों में मिट्टी के...

More Articles Like This