निकल गई हेकड़ी! बूंद-बूंद को तरस रहे पाकिस्तान ने भारत से बातचीत की लगाई गुहार

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी रिश्‍ते तनावपूर्ण हैं. सिंधु जल समझौता खत्म होने के बाद पाकिस्तान पानी के एक बूंद के लिए तरस रहा है. इस बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने पानी समेत कई मुद्दों पर भारत के साथ व्‍यापक बातचीत की इच्छा जताई है. इस्लामाबाद में न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापक बाचतीच चाहते हैं, जिसमें पानी समेत कई मुद्दे शामिल हैं, लेकिन भारत सिर्फ आतंकवाद पर बातचीत करना चाहता है. ऐसे नहीं होता है. डार ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन आतुर नहीं हैं.

सैन्य संघर्ष की आशंका कम

विदेश मंत्री इशाक डार से दोनों देशों के बीच दोबारा सैन्‍य संघर्ष की आशंका पर सवाल किया गया. इस पर जबाव देते हुए डार ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोबार सैन्‍य संघर्ष शुरू होने की आशंका बेहद कम है. इशाक डार ने कहा कि सीजफायर हो चुका है. दोनों देशों के सैनिकों के लौटने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे में सैन्य संघर्ष दोबारा शुरू होने की आशंका बेहद कम है. डार ने कहा कि संघर्ष विराम बरकरार है. हालांकि, सैन्य संघर्ष की आशंका को सिरे से खारिज करने की बजाय उन्होंने कहा कि वह भविष्य नहीं बता सकते.

पहलगाम हमले के बाद बिगड़े हालात

बीते अप्रैल महीने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में चार हथियारबंद आतंकियों ने पर्यटकों की हत्‍या कर दी थी. इस हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. पाकिस्तान में हमलावरों ने ट्रेनिंग ली थी. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करने सहित कई प्रतिबंध लगा दिए. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया. भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्‍तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे.

ये भी पढ़ें :- Ayodhya: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, CM योगी ने की आरती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This