नव नियुक्ति सिपाहियों को लेकर आगरा से लौट रही बस की ट्रेलर से टक्कर, मची चीख-पुकार

Must Read

Up Police : लखनऊ से यूपी पुलिस में चयनित सिपाहियों को लेकर आगरा आ रही ताज डिपो की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर की टक्कर के दौरान बस रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई. बता दें कि इस हादसे में तीन चयनित सिपाही घायल हो गए. हादसे के दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस में 47 लोग मौजूद

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से चयनित सिपाही नियुक्ति पत्र लेकर ताज डिपो की बस से आगरा पुलिस लाइन लौट रहे थे. बता दें कि चालक सहित बस में 47 लोग मौजूद थे. वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 27.800 पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया.

पुलिस ट्रेलर के नंबर से चालक का लगा रही पता

इस हादसे को लेकर एसीपी अमरदीप का कहना है कि इस दुर्घटना में कई चयनित सिपाही घायल हुए हैं. ऐसे में पुलिस ने उपचार के लिए घायलों हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला. बता दें कि पुलिस ट्रेलर के नंबर से चालक का पता लगा रही है. जानकारी के मुताबिक, सभी अभ्यार्थियों को दूसरी बस से आगरा पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़ें :- बेडरूम की खिड़की पर गिरी मिसाइल, मुझे मारने की कोशिश…ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा दावा

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This