12 राज्यों में बम की धमकी देने वाली युवती फंदे में, ब्वॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए किया ऐसा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अहमदाबादः गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को कुछ समय पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद अहमदाबाद के दो स्कूलों और बीजे मेडिकल कॉलेज में बम ब्लॉस्ट की चेतावनी दी गई थी. यह सभी धमकियां ईमेल से मिल रही थीं. गुजरात पुलिस महीनों से ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी थी और जब पुलिस की यह तलाश खत्म हुई तो सच्चाई जानकर सभी हैरान हो गए.

धमकी भरा ईमेल भेजने वाली युवती का नाम रेने जोशिल्दा है, जो चेन्नई की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी जोशिल्दा ने बीजे मेडिकल कॉलेज को धमकी भरा मेल भेजा था. हालांकि, उसकी एक चूक ने पुलिस को उसके घर तक पहुंचाने की राह दिखा दी.

12 राज्यों को भेजी बम की धमकी

जोशिल्दा ने फेक आईडी बनाकर, वीपीएन और डार्क वेब की मदद से यह धमकी भरे ईमेल भेजे थे. चेन्नई में रहने वाली जोशिल्दा ने बम की धमकी सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि 11 अलग-अलग राज्यों को भी भेजी थीं. इस लिस्ट में केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली और कर्नाटक का नाम शामिल है. ऐसे में 12 राज्यों की पुलिस जोशिल्दा की तलाश में थी.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी दी थी धमकी

12 जून को जब अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर प्लेन क्रैश हुआ तो जोशिल्दा ने फिर से एक धमकी भरा ईमेल भेजा. मेडिकल कॉलेज को भेजे गए इस ईमेल में जोशिल्दा ने लिखा- शायद अब तुम्हें मेरी ताकत का अंदाजा लग गया होगा. जैसा कि हमने एक दिन पहले तुम्हें ईमेल भेजा था, आज हमने एअर इंडिया का प्लेन क्रैश कर दिया. हमें पता है पुलिस ने सोचा यह ईमेल झूठा है और तुम लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया. अब तुम्हे समझ आ गया होगा कि हम मजाक नहीं कर रहे थे.

गुजरात में दी थी 21 धमकियां

जोशिल्दा ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 13, जेनेवा लिब्रल स्कूल को 4, दिव्य ज्योति स्कूल को 3 और बीजे मेडिकल कॉलेज को बम ब्लास्ट की धमकी वाला 1 ईमेल भेजा था. स्कूल की शिकायत पर 3 जून 2025 को सरखेज पुलिस थाने में ईमेल भेजने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और साइबर पुलिस धमकी भरा मेल भेजने वाली की तलाश में लग गई.

इसलिए जोशिल्दा ने रची थी ये साजिश

अब सवाल यह है कि जोशिल्दा ने आखिर यह सबकुछ क्यों किया? इसका जवाब है प्यार में बदला लेने के लिए जोशिल्दा ने यह साजिश रची थी. पुलिस अधिकारी शरद सिंघल के मुताबिक, “जोशिल्दा किसी दिविज प्रभाकर नामक शख्स से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी. हालांकि, जोशिल्दा का प्यार एक तरफा था. दिविज ने उससे शादी करने से मना कर दिया और फरवरी में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. ऐसे में दिविज को फंसाने के लिए जोशिल्दा ने उसी के नाम से फेक ईमेल आईडी बनाई और 12 राज्यों की अलग-अलग जगहों पर धमकी भरे ईमेल भेजे.”

पुलिस ने चेन्नई से रेने जोशिल्दा को किया गिरफ्तार

रेने जोशिल्दा 2022 से चेन्नई की नामी कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट की पोस्ट पर है. वो एक रोबॉटिक्स इंजीनियर है और उसने अपनी तकनीकी जानकारी की मदद से दिविज को फंसाने का प्लान बनाया था. अहमदाबाद पुलिस ने जोशिल्दा को उसके चेन्नई स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

सऊदी गठबंधन का दावा-मदीना में मिसाइल किया गया इंटरसेप्ट, हूती प्रवक्ता ने हमले से किया इंकार 

Saudi Arabia Houthi attack: सऊदी गठबंधन का दावा है कि गुरुवार को इस्लाम के पवित्र स्थल मदीना में एक...

More Articles Like This