वंदे भारत ने दिया शताब्दी एक्सप्रेस को टक्कर, रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में नई व्यवस्था को किया अपडेट

Must Read

Vande Bharat: वर्तमान समय में खाली सीटों के साथ दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ने शताब्दी एक्सप्रेस को झटका दे दिया है. बता दें कि जिस समय से वंदे भारत चल रही है इसके कारण से शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री कम हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, यात्री के न होने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस के दो एसी चेयर कार कम कर दिए जाएंगे. बता दें कि एक सितंबर से शताब्दी एक्सप्रेस सात के पांच एसी चेयर कार के साथ चलेगी.

ऐसे में यात्रियों की संख्‍या कम होने पर रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में नई व्यवस्था को अपडेट भी कर दिया गया है. उनका कहना है कि शताब्दी एक्सप्रेस से दो कोच कम होने से वंदे भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

25 मिनट के अंतराल में दोनों ट्रेनें

बता दें कि धनबाद से हावड़ा के बीच 25 मिनट के अंतराल में दोनों ट्रेनें हैं. ऐसे में नए अपडेट के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस का शाम 5:35 पर आगमन व 5:40 पर प्रस्थान है. इसके साथ ही गया से हावड़ा जानेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:00 बजे आकर 6:02 पर रवाना होती है. ऐसे में रेलवे का कहना है कि चंद मिनटों में दो प्रीमियम ट्रेन के कारण दोनों ही एक-दूसरे को प्रभावित करती है.

वंदे भारत के वाराणसी तक विस्तार पर यात्रियों का रिस्पॉन्स

इस दौरान नए अपडेट को लेकर रेलवे का कहना है कि हावड़ा से गया तक चलने वाली वंदे भारत का वाराणसी तक विस्तार होने से इस ट्रेन को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. इसके साथ ही देशभर की कई वंदे भारत को अलग-अलग स्टेशन तक विस्तार दिया गया है. ऐसे में अधिकारियों की इच्‍छा है कि इसे भी वाराणसी तक चलाया जा सकता है.

यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि सावन माह में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के वाराणसी आने से यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. जोकि बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन के लिए आ रहे हैं. इस दौरान रेलवे को तत्काल वंदे भारत का विस्तार कर देना चाहिए. इससे यात्रियों को बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन करने में आसानी होगी और यात्रा के लिए भी सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही रेलवे को आर्थिक नुकसान नहीं झेलना होगा.

बता दें कि यात्रियों की डिमांड कम होने से शताब्दी एक्सप्रेस के दो कोच कम करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मांग बढ़ेगी तो कोच जोड़ दिए जाएंगे.

 इसे भी पढ़ें :- एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani की बर्थडे पार्टी में गुस्से में पहुंचे Salman, चेहरे पर गुस्सा देखकर फैंस ने पूछा…

 

Latest News

Ramayana Leak पर मेकर्स का बड़ा एक्शन! अवैध वीडियो शेयर करने वाले जा सकते हैं जेल!

Ramayana: फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करना और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करना अब...

More Articles Like This