टेकऑफ से पहले लखनऊ में एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, उड़ान की गई निरस्त

Must Read

Air India Flight Cancelled in Lucknow : हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी, लेकिन अचानक निरस्त कर दी गई. बता दें कि यह विमान लखनऊ से हैदराबाद की उड़ान भरने वाला था. इस दौरान विमान के उड़ान भरने के कुछ समय पहले ही पायलट को कॉकपिट में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई.

जानकारी के मुताबिक, पायलट ने बड़ी ही समझदारी से विमानन कंपनी के एटीसी से संपर्क करने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया. ऐसे में यात्रियों के नीचे आने के बाद एअर इंडिया के इंजीनियरों ने जांच की, लेकिन विमान में गड़बड़ी दूर न हुई. कुछ समय बाद खबर सामने आयी कि उड़ान को निरस्त कर दिया गया. इसके साथ ही कुछ यात्रियों का रिफंड दे दिया गया, वहीं कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया.

पायलट ने क्रू स्टाफ के माध्यम से दी जानकारी  

बता दें कि एअर इंडिया की उड़ान आइएक्स-2816 सुबह 8:40 बजे बोर्डिंग और चेकइन सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लखनऊ से हैदराबाद को रवाना होती है. तभी लगभग 150 यात्री अपनी सीट बेल्ट बांधकर बेबैठे उड़ान के टैक्सी-वे से रनवे की ओर जाने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में कुछ समय बाद क्रू स्टाफ के माध्यम से पायलट ने जानकारी दी कि विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई है. इसे ठीक किया जा रहा है.

तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश की जा रही

इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर इंजीनियर आए,  लेकिन उस समय गड़बड़ी ठीक न हो सकी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे उड़ान को निरस्त किया गया. इससे यात्रियों ने नाराजगी भी जताई. इसके साथ ही उनके हंगामा करने पर उनको रिफंड दे दिया गया. फिलहाल पार्किंग-वे में खड़े विमान की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- तेलुगु सिनेमा के दिवंगत एक्टर श्रीनिवास को याद कर भावुक हुए रो पड़े ब्रह्मानंदम, अंतिम दर्शन के लिए ये अभिनेता भी पहुंचे आवास

Latest News

पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा सियासी झटका, 3 विधायकों ने एक साथ छोड़ा साथ; BJP में हुए शामिल

AAP MLAs Join BJP: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी नुकसान हुआ है....

More Articles Like This