कारगिल विजय दिवस पर देश कर रहा वीर जवानों को नमन, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन सभी भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है. पूरा देश वीर सैनिकों के समर्पण को याद कर रहा है. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्राण न्योछावर किए. उनका साहस और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा. जय हिंद!”

जेपी नड्डा ने वीर सपूतों को किया याद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया. उन्होंने लिखा, ”कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और साहस को कोटिशः नमन करता हूं. यह विजय केवल पहाड़ की चोटी को हासिल करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि भारत के शौर्य और अस्मिता की पुनर्स्थापना की जीत थी. इस युद्ध में भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की थी और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया.”

नितिन गडकरी ने किया नमन

केंद्रीय सड़क परिवहन (kargil Vijay Diwas 2025) और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संदेश में कहा, “कारगिल विजय दिवस पर सभी को शुभकामनाएं. यह दिन उन वीर जवानों की याद दिलाता है जिन्होंने देश का स्वाभिमान बढ़ाया. उनके साहस और बलिदान को कोटि-कोटि नमन.”

मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “कारगिल विजय दिवस पर उन वीर सपूतों को नमन, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण त्याग दिए. उनका साहस हम सभी के लिए प्रेरणा है.”

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया नमन

वहीं, केंद्रीय श्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, “मां भारती की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले जवानों को कारगिल विजय दिवस पर नमन. उनकी वीरता हमेशा गर्व का विषय रहेगी.”

ये भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू, गृह मंत्री शाह समेत इन नेताओं ने दी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि

Latest News

Gold Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद सोने और चांदी ने लगाई छलांग, जानें रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This