Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में घातक विस्फोट, 5 बच्चों की मौत, कई घायल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में भीषण धमाका हुआ है. यहां के लक्की मरवत ज़िले में शनिवार को हुए विस्‍फोट में 5 बच्‍चों की मौत हो गई है. जबकि 12 अन्‍य घायल हो गए है. विस्‍फोट का एक पुराने मोर्टार शेल में हुआ. यह जानकारी पाकिस्तान पुलिस ने दी है.

मोर्टार शेल को पहाड़ियों से गांव ले गए थे बच्चे

यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों के एक समूह को पहाड़ियों में एक बिना फटा मोर्टार शेल मिला और वे उसे अपने गांव ले आए. पुलिस ने बताया कि वे बच्चे इस बात से अनजान थे कि वह एक बम है और खेलते समय शेल में धमाका हो गया.  विस्फोट में 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 12 अन्य घायल हो गए.

कई बच्चों की हालत गंभीर

धमाके के बाद रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मृतकों व घायलों को पास के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल के प्रवक्ता के मुताबिक, घायल बच्चों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें :- रूस से परमाणु युद्ध के लिए तैयार अमेरिका… राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

 

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This