पंजाबी सिंगर-एक्टर शूटिंग के दौरान घायल, ‘शेरा’ के सेट पर हुई यह बड़ी घटना!

Must Read

Ambala: अंबाला में पंजाबी फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान अभिनेता और एक्टर परमीश वर्मा घायल हो गए. पंजाबी अभिनेता के चेहरे पर कांच का एक टुकड़ा लगा. उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. इसके बाद वह चंडीगढ़ लौट गए. फिलहाल, इस हादसे के बाद शूटिंग रोक दी गई है.

परमीश ने घटना को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया

शूटिंग के दौरान परमीश अपनी कार में बैठे थे. शूटिंग में इस्तेमाल नकली गोली से उनके कार की खिड़की टूट गई और कांच का एक टुकड़ा परमीश के चेहरे पर जा लगी. अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर इस मामले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन परमीश वर्मा ने घटना को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि ‘यह घटना फिल्म शेरा के सेट पर हुई. ईश्वर के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ हूँ.’

13 अप्रैल 2018 को मोहाली में हुआ था हमला

अभिनेता-गायक परमीश वर्मा पर 13 अप्रैल 2018 को मोहाली में हमला हुआ था. उनकी कार पर गोली चली गई थी. गोली उनके पैर में लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली थी. पिछले 7 सालों में यह पहला मामला था. जब गैंगस्टरों की नज़र पंजाब के संगीत और फिल्म उद्योग पर पहली बार पड़ी.

गैंगस्टर और उसके साथियों ने किया था पीछा

परमीश रात में चंडीगढ़ में परफॉर्म करने के बाद मोहाली के सेक्टर-91 स्थित अपने फ्लैट पर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक गैंगस्टर दिलप्रीत और उसके साथियों ने परमीश का पीछा करना शुरू कर दिया. पहले तो गायक ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब वह सेक्टर-91 पहुंचें ए तो गैंगस्टरों ने परमीश के सामने अपनी कार रोक दी और फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली परमीश के पैर में लगी.

6 किलोमीटर तक चलाते रहे अपनी कार

घायल होने के बाद परमीश वर्मा 6 किलोमीटर तक अपनी कार चलाते रहे. उन्होंने मोहाली के तत्कालीन SSP कुलदीप सिंह चहल को भी फोन किया. इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. गैंगस्टर दिलप्रीत जुलाई 2018 में एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था. पूछताछ में पता चला कि दिलप्रीत ने परमीश से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. अभी तक यह मामला मोहाली कोर्ट में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तानी भारत के खिलाफ फैला रहे थे प्रोपेगेंडा! रिकी पोटिंग के जवाब से साजिश नाकाम!

 

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This