‘RJD को 65 वोल्ट का झटका’, पीएम मोदी बोले- हमारे बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे रंगदार नही…

Must Read

Bihar Assembly Election 2025 : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विधानसभ चुनाव प्रचार के क्रम में सीतामढ़ी पहुंचे. ऐसे में पीएम मोदी ने राजद पर करारा हमला किया और कहा कि चुनाव के प्रथम चरण में मतदाताओं ने कमाल कर दिया है. इस दौरान जंगल राज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. बता दें कि चारों ओर बस इसी की चर्चा है. क्‍योंकि युवाओं ने विकास के साथ एनडीए को चुना है. इसके साथ ही बेटी बहनो ने भी एनडीए की जीत पक्की कर दी है.

ऐसे में पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी भी कीमत में ऐसी सरकार सरकार नहीं चाहिए जो कट्टा और दोनाली की बात करे. जो बच्चों को विकास के बारे में बताने के बजाय रंगदार बनाए. क्‍योंकि हमें अपने बच्चों को इंजीनियर और डाक्टर बनाना है न कि रंगदार.  उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग अपने बच्चों को सीएम और विधायक बनाने की योजना तैयार कर रखी है और आपको रंगदार बनाना चाह रहे हैं.

हमारे बच्‍चे स्टार्ट अप पर काम करेंगे- पीएम मोदी

उन्‍होंने ये भी कहा कि लोगों का कहना है कि हम अपने बच्चों का भविष्य किसी भी कीमत पर इन लोगों के हाथ में नहीं सौपेंगे. क्‍योंकि आज के युग में हमारे बच्‍चे स्टार्ट अप पर काम करेंगे और वे कभी रंगदार नहीं बनेंगे. कट्टा और दोनाली नहीं थामेंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहीं तो जनता जनार्दन की ताकत होती है. जानकारी देते हुए बता दें कि पीएम मेादी आज मां सीता की धरती पर आए हैं. उन्‍होंने पांच छह साल पहले के दिन को याद करते हुए कहा कि मुझे बहुत गर्व हो रहा है. पीएम मोदी ने याइ दिलाते हुए कहा कि 8 नवंबर 2019 की तिथि को याद कीजिए माता सीता की धरती पर आया था.

सुप्रीम ने राममंदि‍र के पक्ष में किया फैसला

इसके साथ ही उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले ही दिन अयोध्या पर फैसला आना था. उन्‍होंने बताया कि मै मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि माता सीता के आशीर्वाद से फैसला राममंदिर के पक्ष में आए. उन्‍होंने ये भी बताया कि माता सीता का आशीर्वाद कभी विफल नहीं जाता और सुप्रीम कोर्ट ने राममंदिर के पक्ष में आदेश दिया.

इसे भी पढ़ें :- सरकारी शटडाउन से अमेरिका में बढ़ा हंगामा, सुप्रीम कोर्ट ने SNAP को लेकर जारी किया Emergency ऑर्डर

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This