मुंबई के नेवल डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Bomb Threat: मुंबई के नेवल डॉक पर रविवार को आतंकवादी हमले की धमकीभरा कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आंध्र प्रदेश का बताया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं.

जहांगीर शेख नाम के शख्स ने किया कॉल

पुलिस के मुताबिक, जहांगीर शेख नाम के एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया. उसने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से बात कर रहा है और उसे किसी दूसरे आदमी ने नेवल डॉक पर होने वाले आतंकवादी हमले के बारे में बताकर सतर्क रहने को कहा था. जैसे ही फोन आया, पुलिस ने बिना देर किए प्रोटोकॉल के हिसाब से जांच शुरू कर दी, लेकिन अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पुलिस को नहीं मिली है.

मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

इसी बीच मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले जहांगीर शेख को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह फोन करते समय शराब के नशे में था. संभव है कि उसने नशे में बिना सोचे-समझे इतनी बड़ी बात बोल दी हो, हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है ताकि पक्का हो सके कि यह सिर्फ नशे में की गई हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ी बात छिपी है.

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मुंबई पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जहांगीर शेख नामक व्यक्ति ने किसके कहने पर कॉल किया था.

ये भी पढ़ें- जोधपुर में भीषण हादसाः टेम्पो-ट्रक की टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This