भारतीय शेयर बाजार में सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन दिखी तेजी, हरें निशान में रहें इन कंपनियों के शेयर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला. सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 260 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,823 और निफ्टी 64 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,974 पर था. इस दौरान आईटी इंडेक्स लाल निशान में था. बाकी ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक हरे निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, टाइटन, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे. इटरनल (जोमैटो), टीसीएस, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक लूजर्स थे.

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

वहीं, वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे. बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63 डॉलर प्रति बैरल है.

इसें भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This