ट्रंप ले सकते हैं बड़ा फैसला, अमेरिका में विदेशियों की एंट्री बैन करने की तैयारी, लाखों प्रवासी होंगे प्रभावित

Must Read

Washington: ट्रंप अमेरिका में विदेशियों की एंट्री को लगभग पूरी तरह रोकने की दिशा में बड़ा फैसला कर सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर कड़े इमिग्रेशन कानूनों की तैयारी में जुटे हुए हैं. यह निर्णय अमेरिका के इमिग्रेशन सिस्टम को पूरी तरह बदल सकता है. इससे लाखों प्रवासी प्रभावित हो सकते हैं. ट्रंप का कहना है कि ऐसे प्रवासियों को अमेरिका में रहने का हक नहीं होना चाहिए जो अवैध तरीके से देश में घुसे हों, अपराध में शामिल हों या अमेरिकी समाज और सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हों.

यह कानून राष्ट्रपति को देता है यह अधिकार

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट के सेक्शन 212 (एफ) का जिक्र किया. यह कानून राष्ट्रपति को यह अधिकार देता है कि वे यदि देश के हित में ज़रूरी समझें तो किसी भी विदेशी नागरिक को अमेरिका में प्रवेश करने से रोक सकते हैं. यह रोक तब तक जारी रह सकती है, जब तक राष्ट्रपति को यह आवश्यक लगे.

विदेशी आबादी ऐतिहासिक रूप से सबसे अधिक

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में इस समय विदेशी आबादी ऐतिहासिक रूप से सबसे अधिक है. लगभग हर 6 अमेरिकियों पर 1 प्रवासी रहता है. उन्होंने संकेत दिया कि इस स्थिति को रोकने के लिए बेहद सख्त कदम उठाए जाएंगे. ट्रंप के इस सख्त रुख की शुरुआत 28 नवंबर की घोषणा से मानी जा रही है. उस समय उन्होंने कहा था कि वे थर्ड वर्ल्ड और गरीब देशों से आने वाले प्रवास पर स्थायी रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं.

19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की व्यापक जांच के आदेश

इसके बाद उन्होंने 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की व्यापक जांच के आदेश जारी किए. ट्रंप के संकेतों से माना जा रहा है कि वे सेक्शन 212 (एफ) का उपयोग करते हुए विदेशियों की एंट्री पर व्यापक या पूर्ण प्रतिबंध लगा सकते हैं. यह कदम उस घटना के बाद आया जिसमें वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक अफगान नागरिक ने नेशनल गार्ड पर फायरिंग की थी. हमले में एक महिला सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें. खेत से लेकर अंतरिक्ष तक… पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की खास बातें 

Latest News

02 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 2 November 2026: 2 नवंबर 2026 को सोमवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, इस दिन...

More Articles Like This