CM नीतीश कुमार ने नागपुर हादसे में बिहार के छह मजदूरों की मौत पर जताया शोक, आर्थिक सहायता की भी घोषणा

Must Read

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के छह मजदूरों की हुई मौत पर गहरा शोक जताया है. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने इन मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की भी घोषणा की है.

घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है.

पानी की टंकी फटने से छह मजदूरों की मौत

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में बुटीबोरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में शुक्रवार को पानी की टंकी फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी. सभी बिहार के रहने वाले थे. इस हादसे में नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना बुटीबोरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत नवीन एमआईडीसी इलाके की है.

मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं मजदूर

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायल मजदूरों में भी कुछ बिहार के रहने वाले हैं. प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना का कारण रखरखाव में त्रुटि बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर पानी की टंकी के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे. अचानक संरचना के कमजोर होने से टंकी ढह गई और कई मजदूर मलबे में दब गए.

मौके पर पहुंचीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. यह फैक्ट्री अवाडा कंपनी की है, जो नागपुर-चंद्रपुर हाईवे पर स्थित बुटीबोरी के नए MIDC क्षेत्र में सोलर पैनल निर्माण का काम करती है. कंपनी परिसर में विस्तार का कार्य चल रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय हो सके.

इसे भी पढ़ें. ‘बंगाल में भी होगा जंगलराज का खात्मा, बिहार चुनाव के नतीजों ने… ‘, नदिया की रैली में बोले PM मोदी

 

Latest News

Spain Violence: बिलबाओ में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फूंके पुलिस के वाहन, 9 अरेस्ट

Spain Violence: स्पेन के बिलबाओ में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता वीटो क्विल्स को एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनके न...

More Articles Like This