PM Modi: इंदौर के दिव्यांग खिलाड़ियों से PM मोदी करेंगे संवाद, सांसद खेल महोत्सव होगा शुरू

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: खेल संस्कृति को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए देशभर में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं. 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों से संवाद करेंगे.

इंदौर में यह आयोजन वैष्णव महाविद्यालय में होगा. स्पर्धा के समन्वयक कपिल जैन ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में आयोजित खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना, युवाओं को फिटनेस से जोड़ना और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है.

इस बार लगभग 1000 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव से जुड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनसे सीधा संवाद करेंगे. उनका यह संवाद खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा.

Latest News

डेडलाइन से डेढ़ घंटे पहले ट्रंप ने पलट दिया गेम, Iran-US के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का किया ऐलान

Iran-US Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को...

More Articles Like This