SAIL Sales Surge: सेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, दिसंबर में 21 लाख टन स्टील बिक्री, 37% की छलांग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SAIL Sales Surge: सरकार के स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने दिसंबर माह में अब तक की सबसे अधिक इस्पात बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने इस महीने 21 लाख टन स्टील की बिक्री की, जो दिसंबर 2024 में हुए 15 लाख टन के मुकाबले करीब 37% ज्यादा है. सोमवार को जारी बयान में सेल ने कहा कि दिसंबर का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा. इस दौरान विभिन्न उत्पाद श्रेणियों और बिक्री माध्यमों में नए कीर्तिमान बने, जबकि इन्वेंट्री स्तर में भी उल्लेखनीय गिरावट आई.

बेहतर बिक्री का प्रमुख कारण ग्राहकों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर दिया गया विशेष जोर रहा. इसके अलावा, हाल के समय में कंपनी ने ब्रांडिंग गतिविधियों को भी तेज किया है.

SAIL की बिक्री में जोरदार उछाल

दिसंबर की इस मजबूत बिक्री से कंपनी ने FY25-26 में अपनी बढ़त को बनाए रखा है. अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच सेल की कुल बिक्री 147 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई 126 लाख टन की बिक्री से लगभग 17% ज्यादा है. सेल की बिक्री में बढ़ोतरी केवल घरेलू बाजार तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि निर्यात में भी अच्छी वृद्धि देखी गई है. इससे यह साफ होता है कि कंपनी की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हो रही है. कंपनी का कहना है कि लगातार बेहतर नतीजे इस बात का संकेत हैं कि बाजार में सेल की स्थिति और मजबूत हुई है. इसके पीछे ग्राहक-केंद्रित रणनीतियां और संचालन में किए गए सुधार अहम भूमिका निभा रहे हैं.

घरेलू और वैश्विक बाजार में SAIL की पकड़ मजबूत

घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर प्रदर्शन के दम पर सेल न केवल देश में अग्रणी बनी हुई है, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रमुख स्टील कंपनियों की सूची में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है. सेल के लिए यह लगातार दूसरा महीना रहा, जब बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है. इससे पहले नवंबर में कंपनी ने बिक्री में 27% की बढ़ोतरी हासिल की थी. आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से नवंबर 2025 के दौरान सेल ने कुल 12.7 मीट्रिक टन स्टील की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई 11.1 मीट्रिक टन बिक्री की तुलना में करीब 14% अधिक है.

कंपनी ने बताया कि यह वृद्धि घरेलू बिक्री योग्य स्टील की मांग, सड़क मार्ग से आपूर्ति और गोदामों से सीधे ग्राहकों तक माल पहुंचाने जैसे उपायों के कारण संभव हो पाई है.

यह भी पढ़े: IT Sector Outlook: FY27 में भारतीय आईटी क्षेत्र के राजस्व में 4-5% बढ़ोतरी की उम्मीद: Report

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This