Rohit Shetty: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, डायरेक्टर के घर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की है. जिसके बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टावर के पास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है.
क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई हैं
इस घटने के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. ये एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे किसका हाथ है.
Rohit Shetty के घर आधी रात को हुई फायरिंग
रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं. जहां शनिवार आधी रात को उनके घर पर फायरिंग हुई. हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जुहू पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है. डायरेक्टर के घर के बाहर की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही.
इससे पहले सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि पिछली साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी. जिसके बाद बॉलीवुड में दहशत फैल गया था. फिलहाल पुलिस CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है.
पॉपुलर फिल्ममेकर हैं रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं. वो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. उनका फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में गोलमाल, सिंघम, सिंघम अगेन, सिंबा, सिंघम रिटर्न्स, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल अगेन, दिलवाले, गोलमाल 3, गोलमाल 4 जैसी फिल्में शामिल हैं.

