Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,861 और निफ्टी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 पर था.  शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को संभालने का काम आईटी शेयर कर रहे थे. इस कारण निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था.

इन शेयरों में दिखा बदलाव

निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी पीएसयू बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.  दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल और भारती एयरटेल गेनर्स थे. इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों में तेजी बनी हुई है. टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. हांगकांग, ताइपे और शंघाई के बाजार बंद हैं. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ.

इसे भी पढें:-सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में कई जगहों पर घातक ड्रोन हमला; 77 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This