चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैशः नहीं बची किसी की जान, सात शव बरामद, सामने आई मृतकों की लिस्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश हादसे में दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर सहित सभी 7 लोगों की मौत हो गई है. रेस्क्यू टीम ने सभी सात शव बरामद कर लिए है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं. जो चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हुआ है, वह एक एयर एंबुलेंस था. उसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था.

कहां क्रैश हुआ प्लेन?

विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसे रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन उड़ान के 23 मिनट बाद 7 बजकर 34 मिनट पर प्लेन का संपर्क ATC से टूट गया और फिर विमान हादसे का शिकार हो गया. ये हादसा चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के पास हुआ. विमान का मलबा सिमरिया के कसरिया गांव के जंगल में गिरा. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एयर एंबुलेंस खराब मौसम या तकनीकी खराबी की वजह से दुर्घटना का शिकार हुआ है.

कौन-कौन थे सवार?

हादसे के वक्त प्लेन में दो क्रू मेंबर के साथ एक मरीज, उनके दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ सहित कुल सात लोग सवार थे. हादसे में विमान के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह के साथ बर्न इंजरी के मरीज संजय कुमार, अटेंडेंट अर्चना देवी और ध्रुव कुमार के अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)

कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)

संजय कुमार (मरीज)

अर्चना देवी (मरीज की परिजन)

ध्रुव कुमार (मरीज के परिजन)

विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)

सचिन कुमार मिश्रा (नर्स)

सिविल एविएशन की टीम आज पहुंचेगी चतरा

झारखंड के चतरा में प्लेन क्रैश की साइट पर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन अपने रेस्क्यू टीम के साथ मौजूद है, तो हादसे को लेकर DGCA भी एक्शन में है. आज सिविल एविएशन की टीम चतरा पहुंचेगी और ब्लैक बॉक्स बरामद किया जाएगा.

क्रैश होने वाली एयर एंबुलेंस रेडबर्ड कंपनी की थी. अब एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AIB हादसे की जांच करेगी. इसको लेकर AIB की टीम भी क्रैश साइट पर पहुंचने वाली है. क्रैश होने वाली एयर एंबुलेंस  VT-AJV रेडबर्ड एयरवेज कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L विमान था.

Latest News

Brazil Floods: ब्राजील में भीषण बाढ़ से तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत, कई लापता, बचाव कार्य जारी

Flood In Brazil: दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर से हर कोई कराह रहा है. दक्षिण-पूर्व ब्राजील...

More Articles Like This