‘मम्मी I Love You…’, हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर ने की आत्महत्या; मां को भेजा था भावुक मैसेज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bonu Komali Death: हैदराबाद में 21 साल की युवा यूट्यूबर बोनू कोमाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. मौत से कुछ घंटे पहले उसने कुवैत में काम कर रही अपनी मां को एक भावुक मैसेज भेजा — “आई लव यू मम्मी सो मच”. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

अकेले रहकर पढ़ाई और यूट्यूब कर रही थी

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली पिछले लगभग 11 महीनों से हैदराबाद में अकेले रह रही थी. वह यहां एक निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. साथ ही पार्ट-टाइम यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो बनाती थी. बाहर से उसकी जिंदगी सामान्य दिखती थी, लेकिन करीबियों के अनुसार वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी.

News Article Hero Image

मां को भेजा था आखिरी मैसेज

सोमवार तड़के करीब 1:34 बजे कोमाली ने अपनी मां बी सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज किया:

“I Love You Mommy So Much. छोटे भाई का अच्छे से ख्याल रखना.”

मां कुवैत में बेबीसिटर का काम करती हैं. उन्होंने तुरंत फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लग सकी. कई बार कोशिश के बाद उन्होंने कोमाली की दोस्त मनसा को सूचना दी.

दरवाजा अंदर से बंद मिला

दोपहर करीब 3 बजे दोस्त फ्लैट पहुंची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. पड़ोसियों की मदद से पुलिस को बुलाया गया. रैदुर्गम पुलिस इंस्पेक्टर चेन्ना वेंकन्ना ने बताया कि टीम ने दरवाजे की सिटकनी तोड़ी और अंदर जाकर देखा तो कोमाली छत के पंखे से साड़ी से लटकी हुई थी. मौके पर ही मौत हो चुकी थी. पास में सीढ़ी और साड़ी पड़ी मिली.

क्या लव फेलियर वजह बना?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कोमाली पिछले तीन वर्षों से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ रिश्ते में थी. हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिससे वह काफी परेशान थी.

बताया जा रहा है कि भावनात्मक दबाव और रिश्ते में तनाव ने उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला था. छह महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन तब परिवार ने उसे बचा लिया था.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया है. फोन रिकॉर्ड, मैसेज, डिजिटल डेटा और परिजनों-दोस्तों के बयान जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी.

अगर आप मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक परेशानी से जूझ रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है.

✔ केंद्र सरकार की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन (Tele-MANAS)
📞 टोल-फ्री नंबर: 18008914416
🌐 वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home

यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और विशेषज्ञों से गोपनीय सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़े: Bijapur Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 2 नक्सली ढेर, SLR-INSAS राइफल बरामद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This